राजनीति

CG BJP, छत्‍तीसगढ़, भाजपा का संगठन चुनाव: जिलाध्‍यक्षों का चुनाव, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्‍ट

CG BJP: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। जिला संगठन चुनाव के लिए 17 नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है। संगठन से जुड़े नेताओं के साथ ही पूर्व विधायकों को जिला संगठन चुनाव की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। रायपुर शहर और ग्रामीण में जिला संगठन चुनाव के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में संगठन चुनाव के लिए भूपेन्‍द्र सवन्‍नी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। सवन्‍नी को जशपुर के साथ रायगढ़ का भी पर्यवेक्षक बनाया गया है।

CG BJP: जानिए… जिला संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की सूची..

रजनीश कुमार सिंह को का पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजा पांडे को बस्तर और कोंडागांव, सौरभ सिंह को कोरबा और सूरजपुर जिला का पर्यवेक्षक बनाया गया है। भूपेन्द्र सवन्नी को रायगढ़ और जशपुर की जिम्‍मेदारी दी गई है। अनुराग सिंह देव को दुर्ग और भिलाई, रामजी भारती को महासमुंद और गरियाबंद की जिम्‍मेदारी दी गई है।

CG BJP: इसी तरह संजय श्रीवास्तव को बलौदाबाजार और धमतरी का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जगदीश (रामू) रोहरा को कवर्धा, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिम्‍मेदारी दी गई है।

भरत लाल वर्मा को कांकेर और बालोद, विकास मरकाम को नारायणपुर और सुकमा जिला संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। भीमसेन अग्रवाल को राजनांदगांव के साथ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और शंकर लाल अग्रवाल बिलासपुर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, निरंजन सिन्हाको मुंगेली व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

नारायण चंदेल को रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण की जिम्‍मेदारी दी गई है। रामसेवक पैंकरा को जांजगीर-चांपा व सक्ती, अशोक बजाज को बीजापुर और दंतेवाड़ा का जिला पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया गया है। वहीं नरेश नंदे को सरगुजा और बलरामपुर का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

CG BJP: जानिए.. कब होगा जिलाध्‍यक्षकों का चुनाव

पार्टी की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के जिला अध्‍यक्षों का चुनाव 15 दिसंबर से शुरू होगा। इससे पहले 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो जाएगा। पार्टी के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 30 दिसंबर तक जिलाध्‍यक्षों का चुनाव होना है। छत्‍तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख बूथ स्‍तर पर संगठन चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 389 मंडलों में अध्‍यक्ष का चुनाव 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Oplus_131072
Back to top button