कर्मचारी हलचल

CG News विद्युत कर्मचारी महासंघ का ऐलान: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन

CG News रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विद्युत कंपनी मुख्‍यालय के सामने गुरुवार को हुए विशाल और सफल धरना- प्रदर्शन के बाद विद्युत कर्मचारी महासंघ ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। महासंघ ने क्रमिक धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय

गुरुवार के सफल आंदोलन के बाद शुक्रवार को महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल्याण भवन तिफरा बिलासपुर में हुई। महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि बैठक में कार्यसमिति की सर्वसम्मति से क्रमिक धरना प्रदर्शन का रूपरेखा तय करते हुए क्षेत्रवार तिथिवार 05 प्रतिनिधियों की धरना प्रदर्शन में उपस्थिति की जिम्मेदारी तय की गई थी।

CG News महासचिव दी बैठक की जानकारी

महासचिव नवरतन बरेठ ने बताया कि कल के विशाल आमसभा और धरना प्रदर्शन में पूरे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारीगण की अभूतपूर्व उपस्थिति रही। महासंघ के नेतृत्व और महासंघ के आह्वान से एकजुट अपार भीड़ से भयभीत कंपनी प्रबंधन ने महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों और समर्थक संगठन के पदाधिकारियों से बैठक के लिए आमंत्रित कर फिर वही मौखिक आश्वाशन देते हुए आंदोलन समाप्त करने अनुरोध किया, जिसे महासंघ ने अस्वीकार करते हुए जब तक महासंघ के मांग को पूरा नहीं किया जाता अनिश्चित कालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया।

क्षेत्रीय अध्‍यक्षों और सचिवों ने मांगी गई सूची

महासंघ ने अपने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों/सचिवों से आग्रह किया है कि क्रमिक धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने वाले अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों की सूची से अवगत कराते हुए सुनिश्चित करेंगे कि वे प्रतिनिधि निश्चितरूप से तय तिथि में डंगनिया रायपुर के मुख्य गेट के धरना स्थल में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

CG News तीन हजार से ज्‍यादा कर्मचारी अधिकारी हुए शामिल

गुरुवार को बिजली कंपनी के मुख्‍यालय के गेट के सामने हुए धरना- प्रदर्शन में प्रदेशभर के करीब तीन हजार से ज्‍यादा लोग शामिल हुए। इसमें अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारी और सदस्‍य शामिल थे। बता दें कि महासंघ की तरफ से 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

Back to top button