Chhattisgarh

CM विष्‍णुदेव साय के सचिवालय में एक और OSD की पदस्‍थापना: पुलक भट्टाचार्य की भी बढ़ी जिम्‍मेदारी

CM रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के सचिवालय में एक और विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी (ओएसडी) की नियुक्ति की गई है। वहीं, राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अफसर पुलक भट्टाचार्य की भी जिम्‍मेदारी बढ़ा दी गई है।

CM जानिए- किसे बनाया गया मुख्‍यमंत्री का ओएसडी

सौरभ श्रीवास्‍तव को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का ओएसडी बनाया गया है। सौरभ श्रीवास्‍तव अभी छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के उप महाप्रबंधक हैं।  अभी वे मुख्‍यमंत्री के निज सहायक के तौर पर काम कर रहे हैं। सरकार ने उन्‍हें मुख्‍यमंत्री सचिवालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है।

पुलक भट्टाचार्य की बढ़ी जिम्‍मेदारी

राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अफसर पुलक भट्टाचार्य की सरकार ने जिम्‍मेदारी बढ़ा दी है। बता दें कि नगरीय प्रशासन विभाग में पदस्‍थ पुलक भट्टावार्य को सरकार ने हाल ही में सामान्‍य प्रशासन विभाग में उप सचिव पदस्‍थ करते हुए iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफार्म के समन्‍वयक की जिम्‍मेदारी सौंपी थी।

CSPDCL और CSPGCL में JE से AE प्रमोशन के कोटे पर विधानसभा में सवाल: जानिए- CM की तरफ से क्‍या आया उत्‍तर

सरकार ने पुलक भट्टाचाय को अब उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अपर संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button