कर्मचारी हलचलभारत

Diwali Bonus दीपावली से पहले 11 लाख रेल कर्मियों की मिला बोनस का उपहार: 78 दिन का वेतन देने की घोषणा, जानिए कितना मिलेगा

Diwali Bonus न्यूज डेस्क। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को दीपावली Diwali पर बड़ा उपहार मिलने जा रहा है। केंदीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में रेल कर्मियों के बोनस को मंजूरी दे दी गई है।

10 लाख 91 हजार को होगा लाभ

कैबिनेट की बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में रेलवे की तरफ से कर्मचारियों को बोनस देने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा गया था। केंद्रीय कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका लाभ देश के 10, 91,146 (दस लाख इनकयाबे लाख एक सौ छियालिस) rail रेल कर्मियों को मिलेगा।

Diwali Bonus बोंस के रूप में मिलेगा 78 दिन का वेतन

केंदीय कैबिनेट से मंजूर प्रस्ताव के अनुसार रेल कर्मियों को बोनस के रुप में 78 दिन का वेतन दिया जाएगा। अफसरों के अनुसार बोनस का लाभ देश के लगभग 11 रेल कर्मियों को होगा।

बोनस के लिए 1865 करोड़ की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस (PLB) के रूप में 1865 करोड़ 68 लाख रुपए के भुगतान को स्‍वीकृति दी । रेलवे कर्मचारियों के बेहतर कामकाज को मान्‍यता देते हुए यह मंजूरी दी गई है ।

कितना मिलेगा बोनस

रेल अफसरों के अनुसार रेल कर्मचारी के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर अधिकतम देय PLB राशि 17 हजार 951 रुपए है ।

Diwali Bonus इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

बोनस कंठ राशि मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप-सी कर्मचारियों को दी जाएगी ।

क्यों दिया जाता है बोनस

रेल अफसरों के अनुसार हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को उत्पादकता से जुड़े बोनस का भुगतान किया जाता है । रेलवे के समग्र प्रदर्शन में सुधार के लिए रेल कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में PLB भुगतान किया जाता है ।

बड़ी उपलब्धि का पुरस्कार

वर्ष 2024-25 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा । रेलवे ने रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढुलाई की और लगभग 7.3 बिलियन यात्रियों को गंतव्‍य स्‍थल तक पहुंचाया ।

Back to top button