Chhattisgarh

Vidhansabha की कार्यवाही स्थगित: बैठक शुरू होने के 10 मिनट बाद ही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई कार्यवाही

Vidhansabha रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही निर्धारित समय 11 बजे शुरू हुई, लेकिन 10 मिनट बाद ही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई ।

दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में अविभाजित मध्य प्रदेश में विधायक रहे दीनदयाल पोर्ते के निधन का उल्लेख किया किया गया। सभापति धर्मजीत सिंह ने पोर्ते के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वर्गीय पोर्ते को श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय पोर्ते के सम्मान में सदन में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सभापति धर्मजीत सिंह ने उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

आसंदी पर सभापति

विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही की शुरुआत में आसंदी पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के स्थान पर धर्मजीत सिंह बैठे। भाजपा विधायक विधायक अजय चंद्राकर ने धर्मजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय बाद प्रश्रकाल में आसंदी पर सभापति बैठ रहे हैं।

Vidhansabha प्रश्रकाल के बाद पेश होगा बजट

बता दें कि विधानसभा में आज राज्‍य सरकार अपना बजट पेश करेगी। इससे पहले सदन में प्रश्रकाल चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंकराम वर्मा सदस्यों के सवालों का सामना करेगें।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button