
Holiday रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में सरकार की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। सरकार का यह आदेश सभी शासकीय शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।
एक नवंबर को रहेगी छुट्टी
सरकार ने राज्य में एक नवंबर को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। यह छुट्टी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर की गई है।
Holiday सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
एक नवंबर को केवल स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है, लेकिन सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे, क्योंकि एक नवंबर शनिवार को है। शनिवार को वैसे ही सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं।
Holiday यहां नहीं लागू होगा आदेश
जीएडी से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बैंक, कोषालय, उपकोषालय और वित्तीय संस्थाओं पर यह आदेश लागू नहीं होगा। यानी बैंक समेत अन्य वित्तीय संस्थान खुले रहेंगे।
रजत जयंती वर्ष
बता दें कि इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। मोदी एक नवंबर को यहां चार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर की रात में ही रायपुर पहुंच जाएंगे।
नए विधानसभा भवन और संग्रहालय की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को प्रदेश के नए विधानसभा भवन का लोकापर्ण करेंगे। यह भवन नया रायपुर में बना है। इसके साथ ही मोदी नया रायपुर में ही बने आदिवासी संग्रहालय का भी लोकापर्ण करेंगे।




