
Vishnu Deo रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बस्तर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को राजधानी लौट आएंगे।
40 मिनट में रायपुर से पहुंच जाएंगे बस्तर
मुख्यमंत्री विष्णु देव महज 40 मिनट में रायपुर से बस्तर पहुंच जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर सीएम हाउस से माना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। विष्णु देव का चार्टर प्लेन 11 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरेगा।
Vishnu Deo 12 बजे पहुंचेंगे जगदलपुर
रायपुर से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद मुख्यमंत्री को लेकर स्टेट प्लेन दोपहर 12 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
वन विद्यालय में पहला कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का बस्तर में पहला कार्यक्रम वन विद्यालय में होगा। वन विद्यालय में नुवाखाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान विष्णु देव ध्रुवा समाज के संभागीय भवन का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री महार समाज के भवन का भी लोकार्पण करेंगे। यह भवन जगदलपुर के धरमपुरा में बना है।
Vishnu Deo दोपहर दो बजे वापसी की उड़ान
मुख्यमंत्री का स्टेट प्लेन दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर जगदलपुर एयरपोर्ट से रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और 2 बजकर 50 मिनट पर रायपुर में लैंड करेगा। सीएम 3 बजकर 20 मिनट पर सीएम हाउस पहुंच जाएंगे।




