
Bhupesh Baghel रायपुर। छत्तीसगढ़ में महापुरुषों के अपमान को लेकर राजनीति गरमाई हुई। इस मामले में आरोपी अमित बघेल को पुलिस पूरी सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है। पुलिस जगह- जगह छापा मार रही है। अब इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने इस विषय पर सरकार को घेरने के साथ ही सवाल करने वाले पत्रकारों से ही पटलकर सवाल कर दिया।
प्रदेश की कानून- व्यवस्था पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश की कानून- व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। भूपेश बघेल ने कहा कि यदि कानून- व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं रहेगी तो यह स्थिति बनती रहेगी।
यह पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान
महापुरुषों के अपमान के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी महापुरुष हो, किसी भी धर्म का हो, उसके खिलाफ यदि कोई कुछ बोल रहा है तो आप पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान कर रहे हैं।
कार्यवाही नहीं कर पा रही है सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे गुरु घासीदास जी के खिलाफ कोई बात कह रहा है या अग्रसेन महाराज जी के विरुद्ध कर रहा है या झूलेलाल जी के बारे में कोई बात कह रहा है, वो सभी संत महात्मा हैं, कोई भी बोले उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए और यह सरकार कार्यवाही नहीं कर पा रही है।
मीडिया से पूछा- मंत्रियों से क्यों नहीं..
महापुरुषों के आपमान के मामले में पूर्व सीएम ने पत्रकारों से कहा कि आप मुझसे पूछ रहे हैं, आप राज्य के मंत्रियों से क्यों नहीं पूछ रहे हैं? इनका एक भी बयान भी आया है? कोई कार्यवाही तो छोड़िए, एक बयान न तो गृहमंत्री का आया, न उप मुख्यमंत्री का आया और न मुख्यमंत्री का ही आया है। इतना ह नहीं अब तक किसी मंत्री का ही आया है। उन्होंने पूछा कि ये कैसी सरकार है?
राज्य सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, इसका मतलब ये है कि सरकार खुद ही जातियों में समाज में विभाजन पैदा करना चाहती है इसलिए सरकार मौन है।




