राज्य

आज कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ का मौसम

इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के शुक्रवार के मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के कुछ जिलों मे आज भारी बारिश होने की संभावना है। कहीं- कहीं अति भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, पूरे राज्‍य में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वे सभी सरगुजा संभाग के हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सरगुजा संभाग में बीते चौबीस घंटो से अच्‍छी बारिश हो रही है। आज भी वहां के सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मनेंद्रगढ़- चिरमिरी, कोरिया और सूरजपुर जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Weather  चौबीस घंटे में 20 सेमी वर्षा

दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे छत्‍तीसगढ़ में सक्रिय हो चुका है। हालांकि राज्‍य के कई हिस्‍सों में अभी लोग अच्‍छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरगुजा संभाग में अच्‍छी बारिश हो रही है। वहां कुसमी में चौबीस घंटे में 20 सेमी वर्षा रिकार्ड की गई है। जशपुर के ही सन्‍ना में  8 सेमी, जशपुर में 6, तपकरा व कुछ अन्‍य स्‍थानों पर 5 सेमी बारिश दर्ज की गई। सरगुजा संभाग के साथ ही बस्‍तर संभाग के भी कई स्‍थानों पर अच्‍छी बारिश हुई है।

Weather  आज कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ का मौसम

छत्‍तीसगढ़ में आज बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अनेक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं- कहीं गरज के साथ भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान रायपुर में भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ ही बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

बोर्ड में मिली कुर्सी: छत्‍तीसगढ़ के 8 जिलों में हुई अध्‍यक्ष और सदस्‍यों की नियुक्ति, देखिए आर्डर  

 मौसम विभाग का अनुमान है कि सरगुजा संभाग के साथ ही बिलासपुर संभाग के भी कुछ जिलों जिनमें कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ और मुंगेली के अधिकांश स्‍थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, रायपुर और दुर्ग संभाग के अनेक स्‍थानों पर वर्षा होने की संभावना है। बस्‍तर संभाग में कुछ स्‍थानों पर बारिश हो सकती है।

Back to top button