IAS CG राज्‍य सेवा के 11 अफसर बनें IAS, सूची में था सौम्‍या और आरती का भी नाम, जानिए..क्‍या हुआ उनका

schedule
2025-02-03 | 13:41h
update
2025-02-03 | 13:41h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IAS रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के लिए आज बड़ी खबर है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (डीओपीटी) ने इन अफसरों की पदोन्‍नति का आदेश जारी कर दिया है। अभी इन अफसरों को कैडर अलाट नहीं किया गया है।

जानिए.. छत्‍तीसगढ़ के कौन- कौन से अफसर बन गए आईएएस

आईएएस बनने वाले अफसरों में हीना अनिमेष नेताम, अश्‍वनी देवांगन, डॉ. रेणुका श्रीवास्‍तव, आशुतोष पाण्‍डेय, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव,लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार सर्वे, गजेंद्र सिंह ठाकुर, तनुजा सलाम और डॉ. संतोष कुमार देवांगन का नाम शामिल है। पदोन्‍न होने वालों की सूची में 16 अफसरों का नाम था। लेकिन तीन के कारण दो और अफसर पदोन्‍नति से फिलहाल वंचित हो गए हैं।

IAS जानिए.. क्‍या हुआ सौम्‍य चौरसिया और आरती वासनिक का

आईएएस बनने की कतार में खड़े छत्‍तीसगढ़ राज्‍य सेवा के अफसरों में खनिज घोटाला के आरोप में जेल में बंद सीएम सचिवालय की पूर्व उप सचिव सौम्‍या चौरसिया का भी नाम था। सौम्‍या के साथ सीजी पीएससी भर्ती में गड़बड़ी के मामले में आरोपों से घिरी सीजी पीएससी की तत्‍कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक भी पदोन्‍नति की कतार में खड़ी थीं।

इसी तरह एनटीपीसी जमीन अधिग्रहण मामला को लेकर चर्चा में रहे तीर्थराज अग्रवाल भी पदोन्‍नति पाने वाले अफसरों की सूची में शामिल थे। इन तीनों अफसरों के खिलाफ जांच को देखते हुए इनकी पदोन्‍न्‍ति लिफाफा बंद कर दिया गया है।

IAS तीन के चक्‍कर में दो और की अटकी पदोन्‍नति

घोटाला और भ्रष्‍टाचार के आरोपों में घिरे सौम्‍या चौरसिया, तीर्थराम अग्रवाल और आरती वासनिक के कारण दो अफसरों की पदोन्‍नति अटक गई है। इन तीनों के कारण जिन दो अफसरों की पदोन्‍नति अटक गई है उनमें सौमिल चौबे और पंच भाई शामिल हैं। आरोपों में घिरे अफसर वरिष्‍ठता क्रम में इन दोनों से ऊपर हैं।

यह भी पढ़‍िए- भाजपा ने शहर चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसमें 20 वादें किए हैं। विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा ने महिलाओं को फोकस में रखा है। टैक्‍स में छूट समेत कई वादे पार्टी ने किया है। भाजपा ने इसे अटल विश्‍वास पत्र के नाम से जारी किया है। भाजपा के घोषणा पत्र को डिटेल में जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postFebruary 3, 2025
400 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 16:00:07
Privacy-Data & cookie usage: