May 21, 2024

IFS: वन विभाग में तबादला, 31 आईएफएस अफसर हुए प्रभावित 

1 min read

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)

प्रदेेश सरकार ने भारतीय वन सेवा IFS के 31 अफसरों का तबादला कर दिया है। प्रभावित होने वाले अफसरों में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार ओझा भी शामिल हैं। ओझाा को राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य वन निगम के कार्यकारी संचालक कौशलेंद्र कुमार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के अपर मुख्य वन संरक्षक अनूूप विश्वास को राज्य वन विकास निगम का कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

कार्य आयोजना वृत्त रायपुर की मुख्य वन संरक्षक प्रणीता पाल को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक बनाया गया है।

उदंंती-सीतानदी के मौजूदा वन संरक्षक व क्षेत्र संचालक सुरेश प्रसाद पैकरा को बांस मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।

नावेद शुजाऊद्दीन को सरगुजा वृत्त का मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। वे अभी नवा रायपुर में स्थित मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में पदस्थ हैं।

यह भी पढ़े- नेताओं को मिली सरकारी कुर्सी

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .