Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर होकर चलेंगी 25 समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी सूची

रायपुर | गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की किल्लत को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा पुणे-सांतरागाछी-पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-सांतरागाछी-LTT के बीच विशेष समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेनें छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर होकर गुजरेंगी, जिससे प्रदेश के यात्रियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।

1. पुणे-सांतरागाछी-पुणे समर स्पेशल (01429/01430)

यह ट्रेन 15 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक कुल 02 फेरों के लिए चलाई जाएगी। इसमें 18 एलएचबी (LHB) कोच होंगे।

  • गाड़ी संख्या 01429 (पुणे से): दिनांक 15 और 22 अप्रैल (बुधवार) को पुणे से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह नागपुर (02.05), गोंदिया (04.08), दुर्ग (06.10), रायपुर (06.50) और बिलासपुर (08.45) पहुँचते हुए रात 21:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01430 (सांतरागाछी से): दिनांक 17 और 24 अप्रैल (शुक्रवार) को सांतरागाछी से दोपहर 15.45 बजे रवाना होगी। यह बिलासपुर (04.10), रायपुर (06.10), दुर्ग (07.00) होते हुए अगले दिन दोपहर 03:10 बजे पुणे पहुंचेगी।

2. LTT-सांतरागाछी-LTT समर स्पेशल (01127/01128)

यह ट्रेन 24 अप्रैल से 05 मई 2026 के बीच 02 फेरों के लिए चलेगी। इसमें 20 एलएचबी कोच की सुविधा मिलेगी।

  • गाड़ी संख्या 01127 (LTT से): दिनांक 24 अप्रैल और 01 मई (शुक्रवार) को LTT से रात 00.15 बजे छूटेगी। यह दोपहर में नागपुर होते हुए शाम को दुर्ग (17.25), रायपुर (18.05) और रात को बिलासपुर (20.05) पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 07:00 बजे यह सांतरागाछी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01128 (सांतरागाछी से): दिनांक 26 अप्रैल और 03 मई (रविवार) को सांतरागाछी से दोपहर 15:00 बजे रवाना होगी। देर रात यह बिलासपुर (03.15), रायपुर (05.10) और दुर्ग (06.10) होते हुए अगले दिन रात 00.50 बजे मुंबई (LTT) पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए 25 स्पेशल ट्रेनों का जाल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से होकर गुजरने वाली कुल 12 जोड़ी (25 ट्रेनें) समर स्पेशल ट्रेनें इस सीजन में संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रमुख हैं:

  • दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल: 19 अप्रैल से 29 जून तक (11 फेरे)।
  • इतवारी-शालीमार एक्सप्रेस: 26 जून तक (13 फेरे)।
  • हठिया-LTT स्पेशल: 20 अप्रैल से 17 जून तक (09 फेरे)।
  • पटना-चर्लपल्ली स्पेशल: 08 अप्रैल से 27 मई तक (15 फेरे)।
  • गोंदिया-रक्सौल स्पेशल: 25 अप्रैल से 28 जून तक (10 फेरे)।

नोट: यात्री विस्तृत समय-सारणी और टिकट बुकिंग के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाईन नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं।

क्र. गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम अवधि / फेरे
1 08743/08744 दुर्ग – हरिद्वार – दुर्ग समर स्पेशल 19 अप्रैल से 29 जून (11 फेरे)
2 08865/08866 इतवारी – शालीमार एक्सप्रेस 2 अप्रैल से 26 जून (13 फेरे)
3 01001/01002 LTT – सांतरागाछी – LTT स्पेशल 21 अप्रैल से 16 जुलाई (13 फेरे)
4 08609/08610 हटिया – LTT – हटिया समर स्पेशल 20 अप्रैल से 17 जून (09 फेरे)
5 07051/07052 तिरुपति – रक्सौल – तिरुपति स्पेशल 13 अप्रैल से 28 मई (07 फेरे)
6 03253/03254/03255 पटना – चर्लपल्ली – पटना स्पेशल 8 अप्रैल से 27 मई (15 फेरे)
7 08867/08868 गोंदिया – रक्सौल – गोंदिया स्पेशल 25 अप्रैल से 28 जून (10 फेरे)
8 01145/01146 LTT – हावड़ा – LTT स्पेशल 14 एवं 16 अप्रैल (01 फेरा)
9 08871/08872 इतवारी – मालदा टाउन स्पेशल 19 से 27 अप्रैल (03 फेरे)
10 01429/01430 पुणे – सांतरागाछी – पुणे स्पेशल 15 से 24 अप्रैल (02 फेरे)
11 01127/01128 LTT – सांतरागाछी – LTT स्पेशल 24 अप्रैल से 3 मई (02 फेरे)

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button