राज्य

Chhattisgarh Weather तेज बारिश का दौर थमने की संभावना: छत्‍तीसगढ़ से 15 के बाद होगी मानसून की वापसी

Chhattisgarh Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कई हिस्‍सों में हो रही तेज बारिश से राहत मिलने की उम्‍मीद की जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 10 अक्‍टूबर के बाद बारिश की गतिविधयों में कमी आने की संभावना है। वहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 अक्‍टूबर के बाद छत्‍तीसगढ़ से लौटने की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है।

बिलासपुर संभाग में हुई बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सरगुजा और रायपुर संभाग में कहीं- कहीं हल्‍की से मध्‍यम बारिश हुई है। वहीं, दुर्ग, बिलासपुर और बस्‍तर संभाग के कुछ एक स्‍थानों पर तेज बारिश हुई। बिलासपुर संभाग के डभरा, पुसौर और छाल में पांच सेमी बारिश हुई।

 Chhattisgarh Weather छत्‍तीगसढ़ में आज कैस रहेगा मौसम

छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्‍मीद है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राज्‍य के एक- दो स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं- कहीं तेज गरजना के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में धुप नजर आ सकता है। बीच- बीच में बादल आ सकते हैं। शाम के बाद हल्‍की बारिश या बौछारें पड़ सकती है।

Chhattisgarh Weather मानसून की वापसी

दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी का क्रम धीमा पड़ गया है। बीते तीन दिनों में गुजरात के भरुच, मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन और झांसी के पास रुका हुआ है। 10 तारीख के बाद इसके आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 15 अक्‍टूबर के बाद पूरे छत्‍तीसगढ़ से मानसून लौट जाएगा।

हवा में घुलने लगी ठंड

मानसून की वापसी का क्रम शुरू होने के साथ ही हवा में ठंड घुलने लगी है। देर शाम से सुबह के बीच मौसम खुशनुमा होने लगा है। रात में हल्‍की ठंड महसूस होने लगी है। छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों का तापमान सामान्‍य या सामान्‍य से नीचे चल रहा है।

Back to top button