भारतमुख्य पृष्ठराज्य

SIR in Chhattisgarh में 19 लाख वोटर गयाब: SIR में कट गए 27 लाख नाम: इनमें 6 लाख दिवंगत, जानिए- क्यों कटे नाम

SIR in Chhattisgarh  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची की चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण  में मंगलवार को चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया है। राज्य में कुल एक करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 वोटरों में से लगभग 27 लाख का नाम कट गया है।

इस वजह से कटे नाम

चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में कुल छह लाख 42 हजार 234 वोटरों का निधन हो चुका है। इसकी वजह से इनके नाम कट गए हैं।

19 लाख वोटर गायब

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार 19 लाख 13 हजार 540 वोटर गायब हैं। इनके संबंध में आयोग की तरफ से बताया गया है कि ये मतदाता बीएलओ को नहीं मिले या उन्होंने गणना प्रपत्र वापस नहीं किया। आयोग ने इसका कारण भी बताया है। आयोग के अनुसार वे अन्य राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के मतदाता बन चुके है, या वे उपस्थित नहीं पाए गए, या 18 दिसंबर 2025 तक प्रपत्र जमा नहीं किया, या किसी कारणवश मतदाता के रूप में पंजीकरण के इच्छुक नहीं थे।

अभी 22 जनवरी तक मौका

आयोग के अफसरों ने बताया कि इस सूची में यदि कोई वास्तविक पात्र  वोटर छूट गया है या उसका नाम कट गया है तो वे दावा और आपत्ति कर सकते हैं। इसके लिए 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026) तक का समय तय किया गया है।

एक लाख 79 हजार का एक से ज्यादा स्थान पर नाम

इसी तरह एक लाख 79 हजार 43 वोटरों का नाम इस वजह से कट गया है, क्योंकि जांच के दौरान उनका नाम एक से ज्यादा स्थानों पर पाया गया है। अफसरों के अनुसार ऐसे वोटर भी दावा-आपत्ति कर सकते हैं।

रायपुर जिले में

3 लाख 87 हजार 330 शिफ्टेड

23 हजार 180 अनुपस्थित/अनट्रेसेबल

14 हजार 311 डुप्लिकेट

2313 अतिरिक्त/अनियमित नाम

रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

एसआईआर के तहत प्रदेश में सबसे ज्यादा रायपुर जिला प्रभावित रहा। सात विधानसभाओं समेत बलौदाबाजार विधानसभा में कुल 5 लाख 11 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए।

बढ़े मतदान केंद्र

पहले रायपुर में कुल 1923 मतदान केंद्र थे, जिसमें बलौदा बाजार क्षेत्र के 110 केंद्र भी शामिल थे। अब यह संख्या बढ़कर 2484 हो गई है।  इस बदलाव से मतदाताओं को मतदान करना आसान हो जाएगा । विधानसभाओं में यह वृद्धि अलग-अलग है, जैसे धरसीवां में 254 से 302, रायपुर ग्रामीण में 327 से 491, रायपुर नगर पश्चिम में 283 से 385, रायपुर नगर उत्तर में 204 से 259, रायपुर नगर दक्षिण में 253 से 344, आरंग में 251 से 305 और अभनपुर में 241 से 281 केंद्र और बलौदा बाजार में 110 से बढ़कर 117,  हो गए हैं. कुल मिलाकर 561 नए केंद्र जोड़े गए हैं।

Back to top button