मुख्य पृष्ठ

Police Transfer छत्‍तीसगढ़ में एशिनल SP और DSP का ट्रांसफर: गृह विभाग ने जारी की सूची

Police Transfer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस के एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ है। इसमें कुछ अफसरों को रायपुर ग्रामीण जिला में पदस्‍थ किया गया है।

गृह विभाग से जारी सूची के अनुसार अभिषेक कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक. (विशेष आसूचना शाखा) कैम्प बस्तर को रायपुर ग्रामीण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

प्रशांत शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात), रायपुर  से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर पदस्‍थ किया गया है

 संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राईम रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम)), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया है

वीरेन्द्र चतुर्वेदी को उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण). कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया है। अभी वे एसडीओपी, विधानसभा रायपुर हैं।               

लंबोदर पटेल नगर पुलिस अधीक्षक, माना रायपुर को कार्यालय पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण). रायपुर (ग्रामीण) पदस्‍थ किया गया है

इसी तरह तुलसीराम लेकाम नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण). कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण)

रायपुर ग्रामीण अलग जिला

बता दें कि रायपुर पुलिस कमिश्‍नरी के गठन के साथ ही रायपुर ग्रामीण अलग पुलिस जिला बना दिया गया है। रायपुर ग्रामीण में श्‍वेता सिन्‍हा पुलिस अधीक्षक हैं। रायपुर पुलिस कमिश्‍नरी में रायपुर और बिरगांव नगर निगम के 21 थाना क्षेत्रों को रखा गया है, जबकि जिला के बाकी 12 थानों को रायपुर ग्रामीण में रखा गया है।

Police Transfer डॉ. संजीव शुक्‍ला पहले कमिश्‍नर

राज्‍य में पहली बार रायपुर में पुलिस कमिश्‍नरी सिस्‍टम लागू किया गया है। आईपीएस डॉ. संजीव शुक्‍ला पहले कमिश्‍नर बनाए गए हैं। 23 जनवरी से रायपुर पुलिस कमिश्‍नरी अस्तित्‍व में आ गया है।

Back to top button