राज्य

Weather मानसून का इंतजार खत्‍म: मौसम‍ विभाग की भविष्‍यवाणी, इस तारीख से हो जाएगा सक्रिय

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ समेत देशभर में मानसून के फिर से सक्रिय होने की राह देख रहे लोगों का इंतजार जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसनू के फिर से सक्रिय होने की भविष्‍यवाणी कर दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानूसन के एक्टिव होने की पूरी संभावना दिख रही है।

जानिए.. कब से सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग की तरफ से की गई भविष्‍यवाणी के अनुसार मानसनू 15 जून से फिर सक्रिय हो जाएगा। मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बन रही है। ऐसे में 15 जून के बाद यह तेजी से आगे बढ़ सकता है।

Weather  अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मानसून के सक्रिय होने में अभी पांच दिन का वक्‍त है। ऐसे में 10 से 14 के बीच प्रदेश का मौसम उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस दौरान तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। कहीं- कहीं हल्‍की से मध्‍यम वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान गर्मी असर बना रह सकता है। बादलों की वजह से उमस भी बढ़ सकती है।

बस्‍तर संभाग में हुई मामूली बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश हिस्‍सों में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह धम गई हैं। चूंकि मानसून बस्‍तर तक पहुंच गया है, ऐसे में बस्‍तर संभाग में कहीं-कहीं हल्‍की से बहुत हल्‍की बारिश हो रही है। सोमवार को भी संभाग के कुछ एक स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हुई है।

Weather  तापमान में गिरावट का दौर जारी

इस बीच प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावाट का दौर शुरू हो गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान 43 से गिरकर 41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बिलासपुर का अधिकत तापमान 41.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर में 38.3, जगदलपुर में 35, दुर्ग में 38.8 और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसमें अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक से डेढ़ डिग्री कम है। बाकी स्‍थानों का सामान्‍य से आधा से एक डिग्री ज्‍यादा है।

Back to top button