Chhattisgarh

ACB Trap छत्‍तीसगढ़ में फिर धरे गए दो भ्रष्‍टाचारी: रिश्‍वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

ACB Trap रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (एसीबी) ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो सरकारी कर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्‍वत लेते पकड़े गए दोनों आरोपी राजस्‍व विभाग के हैं। एक पटवारी और दूसरा अनुरेखक है।

जमीन का नक्‍शा के लिए 10 हजार की मांग

एसीबी ने सूरजपुर जिला में प्रमोद नारायण यादव को रिश्‍वत लेते पकड़ा है। प्रमोद नारायण यादव प्रतापपुर तहसील की भू अभिलेख शाखा में अनुरेखक के पद पर है। प्रमोद नारायण यादव के खिलाफ खैरागढ़ गांव के रहने वाले सौरभ सिंह आडिल ने शिकायत की थी।

ACB Trap  अंबिकापुर में शिकायत

सौरभ सिंह ने अनुरेखक प्रमोद नारायण के खिलाफ एसीबी के अंबिकापुर कार्यालय में शिकायत की थी। सौरभ सिंह ने बताया कि गांव (खैरागढ़) में उनकी पैतृक भूमि है, जो उनके पिता के नाम पर है। इस जमीन का परिवार के सदस्‍यों के बीच बंटवारा करने के लिए नक्‍शा की जरुरत थी।

चौहद्दी नक्‍शा के लिए किया संपर्क

सौरभ सिंह ने बताया कि जमीन  के पुराने चौहद्दी नक्‍शा के लिए उन्‍होंने अनुरेखक प्रमोद नारायण से संपर्क की तो प्रमोद ने नक्‍शा देने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग कर दी।

8 हजार में तय हुआ सौदा

शिकायत के सत्‍यापन के दौरान मोलभाव हुआ तो सौदा 8 हजार रुपए में तय हो गया। सौरभ सिंह ने कहा कि पहले वह 1400 रुपए देगा फिर काम होने के बाद बाकी देगा। 1400 रुपए एडवांश लेने के बाद प्रमोद नारायण ने बाकी रकम के साथ नक्‍शा लेने के लिए बुधवार को सौरभ सिंह को बुलाया।

सौरभ के साथ एसीबी की टीम पहुंची

अफसरों के अनुसार सौरभ सिंह के साथ एसीबी की टीम भी तहसील कार्यालय पहुंची और जैसे ही प्रमोद नारायण ने रकम लिया एसीबी की टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

ACB Trap बलरामपुर में पकड़ा गया पटवारी

इसी तरह अंबिकापुर एसीबी कार्यालय ने ही बलरामपुर में पटवारी मोहन राम को एक व्‍यक्ति से 13 हजार रुपए रिश्‍वत लेते बुधवार को पकड़ा। प्राथी प्रियांश दुबे ने अपने पैतृक जमीन के बंटवारा के लिए ऋण पुस्तिका और खसरा आदि के लिए पटवारी मोहन राम से संपर्क किया था। इसके लिए मोहन राम ने 13 हजार रुपए की मांग की थी।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button