कर्मचारी हलचलजॉब करिअरप्रमुख खबरेंभारतमनोरंजनमुख्य पृष्ठराज्यव्यापारशिक्षासोशल मीडिया

Holidays in December 2026 दिसंबर 2026 में शासकीय अवकाश: जानिए- साल के अंतिम महीने में कितने दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

Holidays in December 2026 रायपुर। वर्ष का अंतिम महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। 31 दिसंबर के आसपास लोग घुमने जाने का प्रयोग्राम बनाने लगे हैं। मौसम भी पर्यटन के अनुकूल है, लेकिन शासकीय अवकाश अनुकूल नहीं है।

बुधवार को होगा साल का अंत

इस वर्ष बिना छुट्टी लिए न्यू ईयर सिलिब्रेट नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि साल बुधवार को खत्म हो रहा है। इस बार 31 दिसंबर बुधवार को है, ऐसे में 31 दिसंबर को सैर पर जाने वालों को छुट्टी लेकर ही जाना पड़ेगा।

दिसंबर 2026 में शासकीय अवकाश

दिसंबर 2026 में दो सामान्य/ सार्वजनिक अवकाश है। ऐच्छिक अवकाश की बात करें तो वह भी दो ही है। शनिवार और रविवार के कारण आठ दिन छुट्टी रहेगी।

दिसंबर 2026 में सामान्य अवकाश

इस महीने दो सामान्य या सार्वजनिक अवकाश है। दोनों आकवाश गुरुवार को है। पहला सार्वजनिक अवकाश 18 दिसंबर को है। इस दिन गुरु घासीदास जयंती है। दूसरा अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर रहेगा।

ऐच्छिक अवकाश

इस महीने ऐच्छिक अवकाश भी दो ही है। दत्तात्रेय जयंती और दूसरा शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस शामिल है। दत्तात्रेय जयंती 04 दिसंबर गुरुवार को है। वहीं शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसंबर गुरुवार को है।

शनिवार और रविवार का आवकाश

शनिवार और रविवार के कारण आठ दिन कार्यालय बंद रहेंगे। 06, 13, 20 और 27 दिसंबर को शनिवार है। इसी तरह 07, 14, 21 और 28 दिसंबर को रविवार है।

लगातार दो दिन से ज्‍यादा अवकाश नहीं

इस महीने शनिवार और रविवार को छोड़ दें तो किसी भी मौके पर दो दिन से ज्‍यादा अवकाश नहीं रहेगा। दिसंबर 2026 में कुल दो सार्वजनिक अवकाश हैं, दोनों ही अवकाश गुरुवार को है। ऐसे में शुक्रवार को एक दिन की वर्किंग रहेगी। इसके बाद शनिवार- रविवार की छुट्टी।

एक दिन की छुट्टी तो चार दिन

सार्वजनिक अवकाश के बाद केवल एक दिन शुक्रवार की वर्किंग है, ऐसे में यदि कोई 19 और 26 दिसंबर शुक्रवार को एक दिन की छुट्टी लेकर चार दिन अवकाश प्राप्‍त कर सकता है।  

Back to top button