Samadhan Yojana मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव और उनकी पूरी टीम की सराहना: बोले- अच्छी योजना

schedule
2026-03-12 | 13:36h
update
2026-03-12 | 13:38h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Samadhan Yojana  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव और उनकी पूरी टीम की सराहना की है। बिजली वितरण कंपनी की तरफ से राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा सचिव की टीम ने बहुत परिश्रम करके अच्छी योजना बनाई है।

समाधान योजना के लिए की तरीफ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जा विभाग की टीम की यह सराहना वितरण कंपनी की समाधान योजना के लिए की। यह योजना के तहत बकायादार बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बनाई है।

पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राहियों को सब्सिडी वितरण

राजधानी के पंडित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के  दो हजार 931 उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि का वितरण किया। यह राशि आठ करोड़ 79 लाख रुपए है।

28 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत

मुख्यमंत्री ने समाधान योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के 28 लाख 42 हजार बिजली उपभोक्ता परिवार को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में मनुष्य जीवन में बिजली बहुत ही आवश्यक चीज हो गई।

छत्तीसगढ़ में 30 हजार मेगावॉट बिजली का उत्पादन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य छत्तीसगढ़ बिजली के मामले में धनी है, यहां 30 हजार मेगावाट बिजली पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब 2014 में सरकार बनी तब देश के 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में 29 लाख बिजली उपभोक्‍ताओं के 760 करोड़ का बिल माफ: जानिए- ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने योजना को क्‍यों कहा- MBBSAMP

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि तब मैं भी उस कैबिनेट में शामिल था। हमनें बिजली विहीन 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया, इस योजना का लाभ छत्तीगसढ़ को भी मिला।

ज्यादा बिल से लोग थे परेशान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग जब जनप्रतिनिधि के रुप में गांवों में  जाते थे लोग लंबा लंबा बिल पकड़ा देते थे, लगातार हम लोगों पर प्रेसर था बिल का कैसा करेंगे और हकीकत में वे जमा भी नहीं सकते थे, इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया इसका समाधान होना चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। यह भी उपभोक्ताओं के सिर पर कर्ज जैसा ही था, इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया मैं धन्यवाद दूंगा ऊर्जा विभाग के सचिव और उनकी पूरी टीम को उन्होंने इतनी अच्छी समाधान योजना तैयार की है।

chatur postMarch 12, 2026
18 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 13:50:09
Privacy-Data & cookie usage: