Chhattisgarh

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, शंकर ठाकुर बने नए प्रमुख अभियंता, 6 CE की भी पदस्थापना

नवा रायपुर, 06 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग (WRD) में आज बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है । राज्य शासन द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के तहत विभाग के नए प्रमुख अभियंता (E-in-C) की नियुक्ति के साथ-साथ छह मुख्य अभियंताओं (Chief Engineers) की अस्थाई पदस्थापना की गई है ।

शंकर ठाकुर को मिला E-in-C का महत्वपूर्ण प्रभार

महानदी भवन (मंत्रालय) से जारी आदेश के अनुसार, मुख्य अभियंता (सिविल) श्री शंकर ठाकुर को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रमुख अभियंता (E-in-C), जल संसाधन विभाग का प्रभार सौंपा गया है । यह नियुक्ति समन्वय में अनुमोदन के पश्चात राज्यपाल के नाम से उप सचिव रवीन्द्र मेढेकर द्वारा जारी की गई है ।

स.क्र.अधिकारी का नामनवीन पदस्थापना (स्थान)
1श्री मक्सी कुजूरमुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, रायपुर
2श्री शंकर राव सोनानेमुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर
3श्री जितेन्द्र कुमार नेताममुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर
4श्री एलेक्जेन्डर ग्राहममुख्य अभियंता, गोदावरी कछार, जगदलपुर
5श्री अनिल कुमार खलकोमुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, अम्बिकापुर
6श्री सतीश कुमार टीकममुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, रायपुर

प्रशासनिक कसावट की ओर कदम

गौरतलब है कि पदस्थापना के ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं । इन नियुक्तियों की प्रतिलिपि महालेखाकार, प्रमुख अभियंता (नवा रायपुर) और मुख्यमंत्री सचिवालय सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है ।

बस्तर से लेकर सरगुजा तक जल प्रबंधन और विभागीय परियोजनाओं को गति देने के लिए इन अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

चर्चा है कि नए प्रमुख अभियंता की नियुक्ति और मुख्य अभियंताओं के इस फेरबदल से विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

समाचार स्रोत- यह खबर विभाग के आदेश क्रमांक File No.:ESTB-102(1)/66/2026-WRD और File No.:ESTB-102(1)/66/2026-WRD दिनांक 6 अप्रैल 2026

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button