Chhattisgarh

Transfer राज्‍य सेवा के 9 अफसरों का ट्रांसफर, जिलों में बनाए गए अपर और डिप्‍टी कलेक्‍टर

Transfer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच राज्‍य प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया गया है। राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के बाद जारी इस सूची में शामिल अफसरों को विभिन्‍न जिलों में अपर और डिप्‍टी कलेक्‍टर बनाया गया है।

इस सूची में शामिल कुछ अफसरों का हाल ही में ट्रांसफर किया गया था। सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी सूची के अनुसार रीता यादव राप्रसे आरआर. 2008 को उप सचिव, राजस्व मंडल, बिलासपुर से अपर कलेक्टर, धमतरी बनाया गया है।

अवर सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्‍थ दीपक कुमार निकुंज राप्रसे आर.आर.-2016 को डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर रामानुजगंज बनाया गया है।

क्षेत्रीय उपायुक्त, भू-अभिलेख, बिलासपुर के पद पर पदस्‍थ वेदनाथ चंद्रवंशी राप्रसे, पी.-2018 को डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर रामानुजगंज बनाया गया है।

Transfer छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के उप सचिव नभ सिंह कोसले राप्रसे, आर.आर.-2018 को धमतरी जिला का संयुक्त कलेक्टर पदस्‍थ किया गया है।

इसी तरह अवंति गुप्ता राप्रसे पी.-2020 को गरियाबंद का डिप्‍टी कलेक्‍टर बना गया है। गुप्‍ता अभी सहायक संचालक, संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण (अंतरराष्‍ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पीछे, साइंस कॉलेज, रायपुर,) के पद पर हैं।

Transfer उच्च शिक्षा विभाग में अवर सचिव राकेश कुमार ध्रुव राप्रसे पी.-2020 को बलरामपुर रामानुजगंज जिला का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

नेहा भेड़िया राप्रसे पी.-2021 को गरियाबंद का डिप्‍टी कलेक्‍टर बनाया गया है। भेड़ि‍या अभी भू-अभिलेख नवा रायपुर अटल नगर में उपायुक्त हैं।

Transfer रंजना आहुजा राप्रसे पी.-2021 को बलौदाबाजार भाटापारा जिला का डिप्‍टी कलेक्‍टर बनाया गया है। आहुजाए.डी.बी. परियोजना, लोक निर्माण विभाग, रायपुर में पुर्नवास अधिकारी हैं।

राज्य सूचना आयोग, नवा रायपुर, अटल नगर में स्टाफ आफिसर रजनी छड़ीमली राप्रसे पी.-2021 को भी बलौदाबाजार भाटापारा जिल का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

महापौर और पार्षद प्रत्‍याशी चयन के लिए पहुंचे भाजपा के बड़े नेता, आज होगी बैठक..देखिए कमेंट बाक्‍स

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button