मुख्य पृष्ठराज्य

Weather छत्‍तीसगढ़ का मौसम: जानिए- होली के दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्‍या है गर्मी को लेकर अनुमान

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम बीते एक सप्‍ताह में पूरी तरह बदल गया है। राज्‍य के लगभग पूरे हिस्‍से से ठंड पूरी तरह गायब हो चुकी है और तापमान बढ़ने लगा है। इस बीच केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मार्च से मई के बीच गर्मी को लेकर अनुमान जारी किया है।

अगले चौबीस घंटो के दौरान कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में होली के दिन मौसम आमतौर पर शुष्‍क करने का अनुमान है। इससे गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक सिस्‍टम बन रहा है, यदि वह सक्रिय हुआ तो हल्‍के बादल छा सकते हैं।

तापमान में वृद्धि का अनुमान

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं, अगले सप्‍ताहभर तक न्‍यूनतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।

राज्‍य के सभी स्‍थानों का तापमान 30 डिग्री के पार, राजनांदगांव सबसे गर्म

प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर चला गया है। राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है, वहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

प्रमुख स्‍थानों का अधिकतम तापमान

रायपुर 35.2 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर 34.9 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रा रोड 32.1 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर 31.3 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर 34.5 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग 35.5 डिग्री सेल्सियस

इस बार सामान्‍य से अधिक गर्मी का अनुमान  

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस साल भारत में सामान्‍य से अधिक गर्मी का अनुमान जारी किया है। आईएमडी का अनुमान है कि इस महीने (मार्च) में सामान्‍य बारिश हो सकती है। मार्च से मई के बीच अधिकांश इलाकों में सामाय से ज्‍यादा तापमान रहने की आशंका जाहिर की गई है।

इन हिस्‍सों थोड़ी राहत की उम्‍मीद

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है, लेकिन इस बार गर्मी का असर ज्‍यादा रहने की संभावना है।

Back to top button