
School Holiday रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। दशहरा, दीपावली के साथ ही ग्रीष्म और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इन चारों अवसरों पर स्कूल 64 दिन बंद रहेंगे।
दशहरा में 6 दिन की छुट्टी
इसी महीने पड़ने वाले दशहरा के अवसर पर स्कूल 6 दिन बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार दशहरा की छुट्टी की शुरुआत 29 सितंबर से होगी और 04 अक्टूबर तक रहेगी।
School Holiday दीपावली पर भी छह दिन की छुट्टी
दीपावली के अवसर पर भी स्कूल छह दिन बंद रहेंगे। दीपावली की छुट्टी की शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी। दीपावली की छुट्टी 25 अक्टूबर तक रहेगी।
शीतकालीन अवकाश भी छह ही दिन का
अवकाश को लेकर जारी आदेश के अनुसार स्कूलों में शीतकालीन अवकाश भी छह ही दिन का होगा। शीतकालीन छुट्टी दिसंबर में दी जाएगी। इसकी शुरुआत 22 दिसंबर से होगी और 27 तक रहेगी।
School Holiday गर्मी में 46 दिन बंद रहेंगे स्कूल
इस साल गर्मी की छुट्टी 46 दिनों की होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार ग्रीष्म कालीन अवकाश 01 मई 2026 से 15 जून 2026 तक रहेगी।





