Chhattisgarh

Weather अगले दो दिन रात में गिरेगा पारा, लेकिन दिन में राहत नहीं

Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम फिर एक बार करवट लेता नजर आ रहा है। अगले दो दिन में रात के तापमान में थोड़ी कमी आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन दिन में गर्मी का असर बना रहेगा।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है।

रात का तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे सरगुजा के अधिकांश स्थानों के साथ बिलासपुर और रायपुर संभाग में कहीं कहीं रातें सर्द हो सकती है। लेकिन दिन के तापमान पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा। दिन में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Weather दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया

छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान चढ़ा हुआ है। अधिकांश स्थानों का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। कहीं कहीं 35 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस बालोद में दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री बलरामपुर में रहा।

Weather छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्थनों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 35.4 रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री का 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 रिकार्ड किया गया।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 20.4 रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। पेंड्रा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री अधिक है।इसी तरह जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री रहा।

स्थानीय अवकाश की घोषणा: छत्तीसगढ़ में तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button