
education रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव Gajendra Yadav की अध्यक्षता में रायपुर संभाग Raipur Division के स्कूल शिक्षा विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक आज महासमुंद महासमुंद के जिला पंचायत कार्यालय Panchayat office के सभागार में सम्पन्न हुई। मंत्री यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग Education Department का मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण अध्ययन-अध्यापन सुनिश्चित करना है और इसके लिए सभी स्तरों पर समर्पित प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी Siddharth Komal Pardeshi, आयुक्त समग्र शिक्षा holistic education डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, DEO, DMC, BEO और BRC उपस्थित रहे।

3 वर्षीय समग्र कार्ययोजना
मंत्री यादव ने सभी जिलों को अगले तीन वर्षों के लिए एक समग्र कार्ययोजना overall action plan तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय अधोसंरचना के मजबूत विकास, शैक्षणिक माहौल academic environment के संवर्धन और शिक्षण गुणवत्ता में ठोस सुधार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही Negligence स्वीकार्य नहीं होगी और दीर्घकालिक योजनाएं Long-term plans ही स्थायी सुधार की नींव बनेंगी।

बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य
मंत्री गजेंद्र यादव ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिक्षक और कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन बायोमेट्रिक online biometric उपस्थिति अनिवार्य की जाए। उन्होंने बताया कि समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए विभाग द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही DEO, BEO और BRC अधिकारियों को विद्यालयों के नियमित निरीक्षण Regular inspection of schools, दौरा चार्ट तैयार करने और उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक educational गतिविधियों में सुधार हो सके।
शैक्षणिक परिणाम सुधार हेतु लक्ष्य निर्धारित
annual examination वार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए मंत्री यादव ने कक्षा 10 वीं का परिणाम 85 प्रतिशत तथा 12 वीं का परिणाम 90 प्रतिशत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल उत्तीर्ण तक सीमित नहीं रहे बल्कि विद्यार्थियों को उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण कराना है। उन्होंने सभी जिलों को monthly exam मासिक परीक्षा की सतत निगरानी, Blueprint-based study ब्लूप्रिंट आधारित अध्ययन, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और कुशल शिक्षकों skilled teachers द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्यापन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बेसिक लर्निंग पर विशेष फोकस
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए धारा- प्रवाह हिंदी fluent Hindi पढ़ने को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना तैयार करने को कहा। साथ ही माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक higher secondary स्तर पर विद्यार्थियों की बेसिक गणित और अंग्रेजी दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के अपार आईडी को 100 प्रतिशत पूरा करने पर भी जोर दिया। ड्रॉपआउट drop out रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता highest priority बताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही और समुदाय व पालकों के साथ regular communication नियमित संवाद को भी आवश्यक बताया।
सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित स्वत्व देयकों का त्वरित निराकरण करें
मंत्री यादव ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्ति retirement के दिन ही शिक्षकों की सेवा पुस्तिका service manual, पासबुक और स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकासखंड शिक्षा Block Education अधिकारियों को इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेने के लिए कहा, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अधोसंरचना और मॉडल स्कूल विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश
यादव ने भवनविहीन विद्यालयों schools without buildings के अधोसंरचना कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा इस वर्ष मॉडल स्कूलों model schools के चयन की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीईओ के लिए लक्ष्य आधारित गोपनीय प्रतिवेदन confidential report प्रणाली लागू करने की बात कही। पीएम विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इन विद्यालयों को Excellent teaching उत्कृष्ट शिक्षण के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने प्रयास किया जाए।
प्रदर्शित मॉडल और प्रदर्शनी की सराहना
समीक्षा बैठक के बाद मंत्री यादव ने जिला पंचायत परिसर में लगाए गए शिक्षा विभाग के विभिन्न स्टॉल, मॉडलों Models और शैक्षणिक प्रदर्शनी educational exhibits का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल सृजनात्मकता Creativity को बढ़ाते हैं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया को भी रोचक बनाते हैं। उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब Atal Tinkering Lab द्वारा तैयार स्मार्ट डेम सिंचाई मॉडल Irrigation model, एआई आधारित प्रदर्शनी, काष्ठ और साबुन कला, जादुई पिटारा और जादुई गणित जैसे मॉडलों की विशेष रूप से सराहा की।




