शिक्षा

Teacher’s Day छत्‍तीसगढ़ के दो शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार: 5 सितंबर को नई दिल्‍ली में होगा सम्‍मान

Teacher’s Day  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दो शिक्षकों का शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 दिसंबर को नई दिल्‍ली में सम्‍मान होगा। दोनों शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2025 के लिए चुना गया है। छत्‍तीसगढ़ के राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार के लिए चुने गए दोनों शिक्षक सरकारी स्‍कूलों के टीचर हैं।

देशभर के 45 शिक्षकों में भी छत्‍तीसगढ़ के दो

शिक्षक दिवस के अवसर पर चयनित शिक्षकों को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर राष्‍ट्रीय शिक्षक का सम्‍मान दिया जाता है। इस बार राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान के लिए देशभर के 45 शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें दो छत्‍तीसगढ़ के भी शामिल हैं।

Teacher’s Day छत्‍तीसगढ़ के इन दो शिक्षकों को मिलेगा सम्‍मान

राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान 2025 के लिए छत्‍तीसगढ़ के जिन दो शिक्षकों का चयन हुआ है उनमें डॉ. प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया शामिल हैं। डॉ. प्रज्ञा सिंह शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय हनोदा में पदस्‍थ हैं। हनोदा का यह स्‍कूल दुर्ग जिला में आता है। इसी तरह दूसरे शिक्षक संतोष कुमार चौरसिया कोरबा में पदस्‍थ हैं। चौरसिया कोरबा जिला के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पदस्‍थ हैं। यह विद्यालय कोरबा के सलोरा में है।

Teacher’s Day जानिए- क्‍या है डॉ. प्रज्ञा सिंह की उपलब्धि

दुर्ग हनोदा स्‍कूल में पदस्‍थ डॉ. प्रज्ञा सिंह गणित की टीचर हैं। उन्‍होंने नवाचारी गणित लैब की स्‍थापना की है। इसके जरिये बच्‍चों के लिए गणित सिखना बेहद आसान है। डॉ. प्रज्ञा सिंह की बचपन से ही गणित के प्रति रुची थी। इसी वजह से वे गणित की शिक्षक बनीं।  इसी तरह संतोष कुमार चौरसिया ने ग्रामीण स्‍कूल में बच्‍चों को आधुनिक शिक्षा उपलब्‍ध कराने का प्रयास किया है।

Back to top button