राज्य

तीन बजे से शुरू होगी कलेक्‍टरों की मीटिंग

आज पूरे दिन मंत्रालय में रहेंगे सीएम

Vishnu deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज (मंगलवार) को पूरे दिन मंत्रालय में रहेंगे। इस दौरान कैबिनेट समेत अन्‍य बैठक लेंगे। मुख्‍यमंत्री आज ही राज्‍य के कलेक्‍टरों की बैठक लेंगे।

सुबह 11 बजे होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। ऐसी चर्चा है कि सीएम के विदेश दौरे से पहले हो रही इस बैठक में सरकार कुछ बड़े निर्णय ले सकती है। खरीफ सीजन की खेती से जुड़े विभिन्‍न विषयों पर चर्चा हो सकती है। केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्‍वयन पर भी बात होगी।

Vishnu deo  तीन बजे से शुरू होगी कलेक्‍टरों की मीटिंग

विष्‍णुदेव आज ही दोपहर में कलेक्‍टरों की बैठक लेंगे। कलेक्‍टरों के साथ यह बैठक दोपहर तीन बजे शुरू होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों के कलेक्‍टर शामिल होंगे।

आज पूरे दिन मंत्रालय में रहेंगे सीएम

मुख्‍यमंत्री आज पूरे दिन मंत्रालय में रहेंगे। सीएम सचिवालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्‍यमंत्री सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुचेंगे। एक बजे तक कैबिनेट की बैठक चलेगी। इसके बाद इंद्रावती भवन में पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच का उद्घाटन करेंगे। दो से तीन बजे का समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर तीन बजे से कलेक्‍टरों के साथ बैठक शुरू होगी, जो चार बजे तक चलेगी। इसके बाद शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य की योजनाओं पर एक प्रस्‍तुतीकरण होगा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री अपने विभागों से जुड़ी फाइलें देखेंगे और पांच बजे मंत्रालय से सीएम हाउस के लिए निकलेंगे।

Vishnu deo एक दिन बाद जाएंगे विदेश यात्रा पर

बता दें कि मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय 21 अगस्‍त से विदेश दौरे पर आ रहे हैं। मुख्‍यमंत्री जापान और कोरिया के दौरे पर जा रहे हैं। यह मुख्‍यमंत्री के रुप में उनकी पहली विदेश यात्रा है। मुख्‍यमंत्री के साथ मुख्‍य सचिव, मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव और वित्‍त विभाग के सचिव भी जा रहे हैं।  

Back to top button