
CG News रायपुर। Chhattisgarh की राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल स्थित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी Integrated Public Health Laboratory (IPHL) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड National Quality Assurance Standards (NQAS) का प्रमाण प्राप्त हुआ है। यह देश का पहला आईपीएचएल प्रमाण पत्र वाला अस्पताल बन गया है।
इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Union Health Minister जेपी नड्डा ने Chhattisgarh के स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। Raipur IPHL देश में अपनी तरह की पहली प्रयोगशाला Laboratory बन गई है, जिसे यह प्रतिष्ठित प्रमाणन प्राप्त हुआ है। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की विश्वसनीय व क्वालिटी-एश्योर्ड डायग्नोस्टिक Quality-assured diagnostics सेवाएं प्रदान करने की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।
chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें
Union Health Minister ने इस उपलब्धि को राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और रायपुर जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों Healthcare workers के समर्पण का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली Public health system में जनविश्वास को मजबूत किया है और सेवा-प्रदाय के नए मानक स्थापित किए हैं।
जानिए क्या है IPHL
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Union Health Minister नड्डा ने बताया है कि IPHL की स्थापना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत Prime Minister Ayushman Bharat स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन (PM-ABHIM) का एक महत्वपूर्ण घटक है। यह मिशन पूरे देश में स्वास्थ्य निगरानी Health monitoring, प्रयोगशाला नेटवर्क और आपदा तैयारी तंत्र Disaster preparedness mechanisms को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
जानिए क्या है IPHL प्रमाण पत्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मिशन का मूल उद्देश्य गुणवत्ता-सुनिश्चित, अस्पताल-विशिष्ट व Disease-specific laboratory रोग-विशिष्ट प्रयोगशाला निदान उपलब्ध कराना है। Raipur IPHL को प्रदान किया गया यह प्रमाणन इस बात की पुष्टि करता है कि प्रयोगशाला Laboratory ने अपने मानव संसाधन, अत्याधुनिक उपकरणों State-of-the-art equipment और उन्नत अधो संरचना का सफलतापूर्वक एकीकरण करते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों National quality standards को प्राप्त किया है।
अन्य जिलों में भी विस्तार का आग्रह
केन्द्रीय मंत्री Union Health Minister ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि अन्य राज्यों के लिए एक राष्ट्रीय मानक National standards स्थापित करती है। उन्होंने Chhattisgarh सरकार से आग्रह किया कि वह रायपुर मॉडल Raipur Model को श्रेष्ठ अभ्यास (Best practices) के रूप में अपनाते हुए राज्य के अन्य जिलों और क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक Diagnostic सेवाओं का विस्तार सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Chief minister विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए Central government के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली Public health system को सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुख्यमंत्री साय ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जिलों में गुणवत्तापूर्ण प्रयोगशाला Laboratory एवं डायग्नोस्टिक Diagnostic सेवाओं का निरंतर विस्तार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रौद्योगिकी-सक्षम technology-enabled और मानक-आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली Standard-based public health system की दिशा में छत्तीसगढ़ के प्रयासों को भी दर्शाती है। यह प्रमाणन संस्थागत Certification institutional परिपक्वता और सार्वजनिक स्वास्थ्य public health संस्थाओं में गुणवत्ता आश्वासन की सुदृढ़ होती संस्कृति का परिचायक है।
chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल Shyam Bihari Jaiswal ने कहा कि Raipur IPHL को प्राप्त NQAS प्रमाणन Chhattisgarh की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था Healthcare system के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि राज्य में प्रयोगशाला Laboratory सेवाओं के मानकीकरण, गुणवत्ता आश्वासन quality assurance, प्रशिक्षित मानव संसाधन, आधुनिक उपकरणों Modern equipment और मजबूत अवसंरचना के क्षेत्र में सतत व परिणाममूलक Results-oriented सुधार किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 2026 के शासकीय अवकाश की घोषणा: GAD ने जारी की सूची
जायसवाल Jaiswal ने कहा कि यह प्रमाणन केवल एक संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों Doctors, लैब तकनीशियनों, पैरामेडिकल स्टाफ Paramedical staff और जिला अस्पताल District Hospital रायपुर की समर्पित टीम के सामूहिक प्रयासों Collective efforts का परिणाम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य के अन्य जिलों में भी IPHL को इसी मॉडल पर विकसित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, सटीक और विश्वसनीय जांच सुविधा उपलब्ध हो सकें।
यह भी पढ़ें- संडे में फंसी दिवाली समेत ये छुट्टियां: 2026 में गणतंत्र दिवस, बुद्ध पुर्णिमा व क्रिसमस 3-3 दिन बंद रहेंगे कार्यालय
Union Health Minister नड्डा ने पुनः आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय Ministry of Health and Family Welfare छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना Public health infrastructure के विस्तार और गुणवत्ता संवर्धन के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि Chief minister के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक स्वास्थ्य परिवर्तन Public health transformation के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपना स्थान सुदृढ़ करेगा।




