Site icon Chatur Post

CG Strike: छत्‍तीगसढ़ में 27 को हड़ताल, आज सरकार को आगाह करने मशाल लेकर निकलेंगे कर्मचारी- अधिकारी

CG Strike

CG Strike: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कर्मचारी- अधिकारी आज मशाल रैली निकालेंगे। प्रदेश के सभी तहसील, ब्‍लॉक और जिला मुख्‍यालयों में सरकारी कर्मचारी आज (11 सितंबर) को हाथों में मशाल लेकर निकलेगें। यह एक तहर से हड़ताल पर जाने से पहले सरकार को अंतिम चेतावनी है। इसके बाद भी सरकार मांगें नहीं मानी तो 27 सितंबर को हड़ताल तय है।

प्रदेश के सरकारी कर्मचारी- अधिकारी सरकार पर मोदी की गारंटी लागू करने का दवबा बना रहे हैं। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के नाम से जारी किया था। इसमें भाजपा ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से भी कई वादे किए गए हैं। इनमें महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का वाद भी शामिल है।

भाजपा को सत्‍ता में आए करीब 9 महीने हो गए हैं, लेकिन सरकार महंगाई भत्‍ता का वादा अब तक पूरा नहीं कर पाई है। प्रदेश के कर्मचारी 4 प्रतिशत महंगाई भत्‍ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन ने डीए सहित विभिन्‍न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर रखा है।

CG Strike: वित्‍त मंत्री ने दिया था आवश्‍वासन

अगस्‍त में कर्मचारी संगठनों के साथ चर्चा में वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने की मांग पर सहमति जताई थी। उम्‍मीद की जा रही थी कि 15 अगस्‍त को अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय इसकी घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश के कर्मचारी इसी उम्‍मीद के साथ सीएम विष्‍णुदेव के संबोधन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई, जिसकी वजह से कर्मचारियों को निराश होना पड़ा।

यह भी पढ़ि‍ए… रिश्‍वत में हिस्‍सा बढ़ाने चपरासी ने कलेक्‍टर को दिया आवेदन, लिखा..

फेडरेशन चला रहा है चरणबद्ध आंदोलन

डीएस सहित अन्‍य मांगों को लेकर कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है। फेडरेशन की तरफ से अब तक अपनी मांगों के संबंध में प्रदेश के मुख्‍य सचिव को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के अनुसार नवा रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मशाल रैली का आयोजन किया जा चुका है। संगठन की तरफ से 20 से लेकर 30 अगस्‍त तक प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया है। अब 11 सितंबर को फिर से मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

CG Strike: आंदोलन में इससे आगे क्‍या

फेडरेशन की तरफ से 11 सितंबर को राज्‍य के सभी ब्‍लॉक, तहसील और जिला मुख्‍यालयों में मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर को प्रदेशभर के सरकारी अधिकारी- कर्मचारी एक दिन का अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी यदि मांगें नहीं मानी गई तो कर्मचारी अनिश्‍चीतकालीन हड़ताल जैसा बड़ा फैसला ले सकते हैं।

CG Strike: भाजपा सांसद ने किया मांगों का समर्थन

दुर्ग संसदीय सीट से भाजपा सांसद विजय बघेल ने कर्मचारियों की  डीए की मांग का समर्थन किया है। इस संबंध में उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय को पत्र भी लिखा है। यहां यह भी बताते चले कि बघेल भाजपा की घोषणा पत्र समिति के संयोजक थे। बघेल ने सीएम को लिखे पत्र में भी इस बात का उल्‍लेख किया है कि हमने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी के रुप में लागू किया है। इसमें कर्मचारियों से किए गए वादे को हमें हर हाल में पूरा करना चाहिए।

Exit mobile version