राज्य

CG Weather थम गया बारिश का दौर, करवट लेगा मौसम: अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने की उम्‍मीद

CG Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ समेत देश के अधिकांश हिस्‍सों से समुद्री तूफान का असर लगभग खत्‍म हो गया है। इससे मौसम में फिर एक बार बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक-दो दिनों में ठंड बढ़ सकती है।

तापमान में उतार- चढ़ाव का दौर जारी

मौसम विभाग के अनुसार समुद्री तूफान के कारण बादल और बारिश का असर पूरे राज्‍य के तापमान पर पड़ा है। अधिकांश स्‍थानों का तापमान बढ़ गया है। अब मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में बदलाव की उम्‍मीद की जा रही है।

CG Weather  उत्‍तरी हवा बदलेगी मौसम का मिजाज

देश के उत्‍तरी हिस्‍से में बर्फबारी का दौर जारी है, लेकिन छत्‍तीसगढ़ में फिलहाल उत्‍तरी हवा का असर नहीं पड़ रहा है। आसमान साफ होने के साथ हवा की दिशा बदलने की उम्‍मीद है। यदि हवा की दिशा बदलती है तो ठंड बढ़ सकती है।

कड़ाके की ठंड के लिए इंतजार

मौसम विभाग के अनुसार इस साल देश के मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। सामान्‍यत: नवंबर की शुरुआत में देश के बड़े हिस्‍से में ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार अभी ठंड का वैसा असर नहीं दिख रहा है।

छत्‍तीसगढ़ में चढ़ा हुआ है पारा

छत्‍तीसगढ़ में फिलहाल तापमान चढ़ा हुआ है। ऐसे में राज्‍य के किसी भी हिस्‍से में फिलहाल ठंड का असर नहीं दिख रहा है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग को छोड़कर राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।

CG Weather  राज्‍य के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

स्‍थानअधिकतमन्‍यूनतम
रायपुर30.722.9
बिलासपुर28.423.7
पेंड्रा रोड़25.617.8
अंबिकापुर26.221.4
जगदलपुर31.319.9
दुर्ग31.621.2
राजनांदगांव32.519

Back to top button