
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी विभाग में काम करने का एक नया अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने राज्य में कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। पॉवर कंपनी के रायपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय (मानव संसाधन) द्वारा इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश (Official Order) जारी किया गया है।
इस नए सरकारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में कुल 1463 पदों पर कंप्यूटर ऑपरेटर के कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। विभाग में यह नियुक्ति पूरी तरह से आउटसोर्सिंग (Outsourcing Process) यानी बाह्य स्रोत के माध्यम से की जाएगी।
क्यों जारी किया गया यह आदेश?
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में कार्यालय सहायकों के रिक्त पदों के विरुद्ध काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले दी गई सभी प्रशासनिक स्वीकृतियों को अधिक्रमित (Superseded) करते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा इस नई व्यवस्था को मंजूरी दी गई है।
CSPDCL भर्ती 2026: मुख्य विवरण एक नजर में
पॉवर कंपनी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पत्र (Official Letter) के अनुसार, इस कार्य योजना का मुख्य विवरण नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट किया गया है:
टेंडर (Tender) के जरिए होगी एजेंसियों की नियुक्ति
यह स्पष्ट किया गया है कि बिजली विभाग द्वारा यह भर्ती सीधे न करके वर्तमान प्रचलित नियमों के अनुसार निविदा प्रक्रिया (Tender Process) के माध्यम से की जाएगी। संबंधित कार्यालयों द्वारा टेंडर जारी कर आउटसोर्सिंग एजेंसियों का चयन किया जाएगा, जो इन कर्मचारियों को विभाग में नियोजित करेंगी।
आदेश की 3 सबसे महत्वपूर्ण शर्तें (Crucel Terms & Conditions)
मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में कुछ बेहद जरूरी नियमों का उल्लेख है:
- 1 महीने का नोटिस (Advance Notice): आउटसोर्सिंग हेतु जारी की जाने वाली निविदा में यह अनिवार्य शर्त होगी कि अनुबंध या आदेश की अवधि को केवल एक माह के अग्रिम नोटिस (One Month Notice) पर कभी भी समाप्त किया जा सकता है।
- नियमित भर्ती का प्रभाव (Regular Recruitment): भविष्य में जब भी कार्यालय सहायक अथवा डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियमित भर्ती या पदस्थापना (Regular Posting) होगी, तो उनके उपस्थिति के अगले महीने से इन बाह्य स्रोत कर्मियों की प्रशासनिक स्वीकृति उसी मात्रा में स्वतः निरस्त (Cancelled) मानी जाएगी।
- श्रेणी (Category): नियुक्त होने वाले सभी कर्मियों को उच्च कुशल श्रेणी (Highly Skilled Category) के अंतर्गत रखा गया है।
आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें
Chaturpost.com अपने पाठकों को सूचित करता है कि यह विभाग द्वारा आउटसोर्सिंग एजेंसियों के लिए जारी की गई प्रशासनिक स्वीकृति है। इस संबंध में किसी भी प्रकार के आवेदन या आगामी विवरण की प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट [email protected] अथवा cspc.co.in पर दी गई सूचनाओं को ही आधार बनाएं।
यह भी पढ़ें- भाई सरकारी नौकरी में है तो क्या दूसरे को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? हाई कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला








