
CGRF रायपुर। छत्तीसगढ़ पांच कार्यपालन अभियंताओं को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में बिजली वितरण कंपनी की तरफ से आदेश जारी किया गया है।
अतिरिक्त जिम्मेदारी
विद्युत वितरण कंपनी के मानव संसाधन विभाग से जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंताओं को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में सदस्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ फोरम में सदस्य का काम भी संभालेंगे।
CGRF इन्हें मिली जिम्मेदारी
वितरण कंपनी के जिन कार्यपालन अभियंताओं को फोरम की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें ममता कश्यप, गीता ठाकुर, चित्रा खत्री, प्रीति रानी साव और मेरी लिली तिर्की शामिल हैं।
CGRF जानिए- किसे कहां बनाया गया सदस्य
ममता कश्यप को सी.जी.आर.एफ. दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), दुर्ग के पद पर हैं।
सी.जी.आर.एफ. राजनांदगांव
कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), राजनांदगांव के पद पर कार्यरत गीता ठाकुर को सी.जी.आर.एफ. राजनांदगांव की जिम्मेदारी दी गई है।
चित्रा खत्री को सी.जी.आर.एफ. जगदलपुर का सदस्य बनाया गया है। वे अभी कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), जगदलपुर के पद पर हैं।
सी.जी.आर.एफ. बिलासपुर
इसी तरह प्रीति रानी साव को सी.जी.आर.एफ. बिलासपुर का सदस्य बनाया गया है। वे अभी कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), बिलासपुर हैं।
मेरी लिली तिर्की को सी.जी.आर.एफ. अंबिकापुर का सदस्य बनाया गया है। वे अभी कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), अंबिकांपुर हैं।





