Site icon Chatur Post

Naxal Front CG के इतिहास में नक्‍सल मोर्चे पर पहली बार मिली इतनी बड़ी सफलता, CM ने कहा…

Vishnudeo Sai: सीएम विष्णुषदेव साय ने कर दि‍या वो जो अब तक कोई मुख्य मंत्री नहीं कर पाया...

Naxal Front  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने नक्‍सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। राज्‍य पुलिस के जिला रिजर्व बल (डीआरजी) के जवानों ने नक्‍सलियों के सबसे बड़े लीडरों में शामिल बसव राजू को ढेर कर दिया है। बसव के साथ डीआरजी जवानों ने 26 अन्‍य नक्‍सलियों को भी मार गिराया है।

छत्‍तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार

डीआरजी जवानों की गोली का शिकार बना बसव राजू नक्‍सली संगठन का महासचिव था। राज्‍य के अब तक के इतिहास में इतना बड़ा नक्‍सली लीडर कभी नहीं मारा गया था। यही वजह है कि बसव राजू के मारे जाने की पुष्टि होते ही राज्‍य से लेकर केंद्र सरकार तक से पुलिस जवानों को बधाई दी जा रही है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने भी जवानों का हौसला बढ़ाया है।

नक्‍सलवाद के खिलाफ जंग पर सीएम का बड़ा बयान

पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने प्रेसवार्ता लेकर मीडिया को दी। इस दौरान उन्‍होंने नक्‍सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को लेकर भी बड़ी बात कही। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारे जवान जिस तरह लड़ रहे हैं उससे साफ है कि अब नक्‍सलियों का खत्‍मा जल्‍द होगा। उन्‍होंने कहा कि जब तक नक्‍सलवाद समाप्‍त नहीं हो जाता, इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

Naxal Front सीएम ने सुरक्षाबलों के शौर्य को किया प्रणाम

विष्‍णुदेव ने कहा कि यह बहुत बड़ी सफलता है। इससे नक्‍सलवाद को बड़ा झटका लगा है। इसके लिए सुरक्षाबल के जवानों प्रमाण करता हूं। सीएम ने बताया कि कई महीनों से हमारे जवानों को इनपुट मिल रहा था कि छत्‍तीसगढ़- तेलंगाना की सीमा पर नक्‍सलियों का जमावड़ा है।

हमारे जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है। हमारे जवान मुश्‍तैदी से लड़ रहे हैं। डब्‍ल इंजन की सरकार का फायदा हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई बार छत्‍तीसगढ़ आए हैं। जवानों से मिले हैं। इससे जवानों का हौसला बढ़ा है। उन्‍होंने बताया कि मैं स्‍वयं भी नक्‍सली कैंप में एक रात गुजार चुका हूं।

सरेंडर करने की अपील

इस दौरान विष्‍णुदेव ने फिर एक बार नक्‍सलियों से सरेंडर करने की अपील की। कहा कि हम लोगा शुरू से आह्वान कर रहे हैं कि गोलीबारी की भाषा छोड़कर विकास की मुख्‍यधार से जुड़ीए। बस्‍तर में शांति व्‍यवस्‍था कायम हो रही है। वहां के लोग नक्‍सलवाद से मुक्ति चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि नक्‍सली अब बहुत छोटे क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं।

Naxal Front  बसव राजू पर था तीन करोड़ का इनाम  

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि बसव राजू पर कुल तीन करोड़ रुपए का इनाम था। इसमें छत्‍तीसगढ़ और केंद्र सरकार ने एक-एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनआईए ने 50 लाख, ओडिशा और तेलंगाना सरकार ने 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Exit mobile version