Site icon Chatur Post

Political विष्‍णुदेव की ममता बनर्जी को नसीहत: बोलें- आप केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि…

Political रायपुर। मुर्शिदाबाद समेत पश्चिम बंगाल के अन्‍य स्‍थानों पर बहुसंख्‍यकों पर हो रहे हमलों को लेकर पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने चिंता जाहिर की है।

इन घटनाओं को लेकर साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। मुख्‍यमंत्री साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ ने हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त किया है।

ऐसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार का मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है।

मुख्‍यमंत्री साय ने सोशल मीडिया में किए पोस्‍ट में लिखा है कि ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं, संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार इन दंगों को प्रश्रय दे रही है।

Political ममता बनर्जी को संबोधित अपने पोस्‍ट में साय ने कहा है कि कृपया अपनी संवैधानिक शपथ की चिंता कर लीजिए। आप केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मुखिया हैं।

पश्चिम बंगाल के सभी निवासियों की सुरक्षा आपका प्राथमिक दायित्व है। राजनीतिक लाभ-हानि की दृष्टि से ऐसे मामले को देखना छोड़ दीजिए। कृपया, जनता की रक्षा कीजिए।

Political बता दें कि पश्विम बंगाल में वक्‍फ कानून के विरोध में बहुसंख्‍यकों पर हमले हो रहे हैं। आरोप है कि जिन क्षेत्रों में मुस्लिमों की संख्‍या अधिक है, वहां से हिंदुओं को खदेड़ने की साजिश हो रही है। उन्‍हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है।

मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के घरों में आग लगाए जाने की घटना को इसी साजिश का हिस्‍सा माना जा रहा है। वहां बड़े पैमाने पर लूटपाट की भी घटनाएं हुई है, जिसकी वजह से हिंदुओं को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

Exit mobile version