Site icon Chatur Post

Rajiv Ranjan: CSEB के पूर्व चेयरमैन का निधन: दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Rajiv Ranjan: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल (सीएसईबी) के चेयरमैन रहे राजीव रंजन का निधन हो गया है। 27 जुलाई को दिल्‍ली में उनको दिल का दौरा पड़ा। परिवार वाले उन्‍हें लेकर अस्‍पताल गए जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

राजीव रंजन के पुत्र रूहेल रंजन के अनुसार राजीव रंजन का दाह संस्कार 27/07/2024 को किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मभोज के कार्यक्रम में 07/08/2024 को किया गया है। यह कार्यक्रम एकंगरसराय कोल्ड स्टोरेज, इस्लामपुर रोड, एकंगरसराय , नालंदा बिहार में होगा।

बता दें कि सीएसईबी में राजीव रंजन का कार्यकाल लंबा था। उन्‍हीं के कार्यकाल में छत्‍तीगसढ़ देश का पहला जीरो पावर कट स्‍टेट बना था। बिजली बोर्ड के विखंडन के बाद सरकार ने उन्‍हें चेयरमैन के पद से हटाकर ओएसडी बना दिया था। छत्‍तीसगढ़ से पहले वे झारखंड बिजली बोर्ड के चेयरमैन थे।

मूलत: बिहार के रहने वाले राजीवन रंजन बिहार में सत्‍ता रुढ़ जनता दल (यू) में शामिल हो गए। 2010 में इस्‍लामपुर से सीट से वे विधायक भी चुने गए। अभी वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता थे।राजीव रंजन 2015 में जदयू छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ने उनहें प्रदेश उपाध्‍यक्ष और प्रवक्‍ता बनाया। 2023 में फिर वे जदयू में लौट गए। राजीव रंजन ने 1995 में समता पार्टी की टिकट पर भी इस्‍लामपुर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन तब से सीपीआई के प्रत्‍याशी से हार गए थे।राजीव रंजन के पिता राम शरण प्रसाद सिंह कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में थे। वे बिहार प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कई बार राज्‍य सरकार में मंत्री रहे थे। राजीव रंजन के ससुर सिद्देश्‍वर प्रसाद भी केंद्रीय मंत्री के साथ ही त्रिपुरा के राज्‍यपाल रह चुके थे।

Exit mobile version