भारतराज्य

Naxalites छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर: 20 साथियों के साथ बड़े नक्सली लीडर ने किया आत्मसमपर्ण

Naxalites  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सल मोर्चे पर नए साल की शुरुआत अच्‍छी रही है। साल के तीसरे ही दिन नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया है। उधर, तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस के सामने बड़े नक्सली लीडर देवा बारसे ने अपने 20 साथियों के साथ आत्मसमपर्ण किया है।

सुकमा में मारे गए 12 नक्‍सली

पुलिस अफसरों के अनुसार सुकमा जिला के किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट पर डीआरजी की टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान शनिवार सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। सर्चिंग जारी है।

बीजापुर में दो ढेर

इसी तरह बीजापुर में लाल आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया। डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान शनिवार तड़के नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुबह करीब 5 बजे से माओवादियों के साथ रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है।

शव बरामद

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है। मारा गया एक नक्सली एरिया कमेटी मेंबर है, जिस पर पर 5 लाख का नाम इनाम था, जबकि दूसरा 8 लाख का इनामी था।

देवा बरसा का सरेंडर

तेलंगाना में छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर  देवा बारसे ने शनिवार को हैदराबाद में अपने 20 साथियों के साथ हथियार डाल दिया है।  हैदराबाद में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। देवा अपने साथियों के साथ तेलंगाना के मुलुगु पहुंचा था, जहां से पुलिस उसे हैदराबाद लेकर पहुंची थी। बड़ी संख्या में हथियार और कैश भी नक्सलियों ने सरेंडर किए हैं।

Back to top button