
CS of Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव IAS अमिताभ जैन आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 30 जून को पूर्णकालीन मुख्य सचिव के रुप में उनका अंतिम दिन है। 1989 बैच के आईएएस अमिताभ जैन मुख्य सचिव के पद से रिकार्ड बनाकर विदा हो रहे हैं। इससे पहले उनके ही एक बैचमेट आईपीएस भी रिकार्ड बनाकर पद से विदा हुए हैं।
जानिए- अमिताभ जैन ने कौन सा रिकार्ड बनाया
आईएएस अमिताभ जैन ने सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव के पद पर रहने का रिकार्ड बनाया है। आईएएस अमिताभ जैन की मुख्य सचिव के रुप में नियुक्ति 30 नवंबर 2020 को हुई थी, तब राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार थी। 2023 में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद भी वे पद पर बने रहे। इतने लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने वाले वे प्रदेश के पहले आईएएस हैं। जैन इतने लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने वाले पहले अफसर हैं।
CS of Chhattisgarh अब तक सबसे लंबा कार्यकाल
जैन से पहले सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने का रिकार्ड आईएएस विवेक ढांड के नाम पर दर्ज था। ढांड तीन साल 11 महीना और 10 दिन तक मुख्य सचिव के पद पर रहे। ढांड से पहले पी. जाय उम्मेन के नाम था सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने का कार्यकाल। छत्तीसगढ़ के अब तक के मुख्य सचिव और उनके कार्यकाल की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
जैन के बैचमेंट IPS ने भी बनाया रिकार्ड
आईएएस अमिताभ जैन के बैचमेट आईपीएस अफसर भी रिकार्ड पारी खेल के सेवानिवृत्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे आईपीएस अशोक जुनेजा भी 1989 बैच के अफसर थे। डीजीपी के रुप में जुनेजा का कार्यकाल सबसे लंबा रहा। उन्हें दो पर छह-छह महीने का एक्सटेंशन मिला। इतना ही नहीं जुनेजा ने एक ऐसा रिकार्ड बनाया है जो शायद ही कोई दूसरा डीजीपी तोड़ पाएगा। जुनेजा ने ऐसा कौन सा रिकार्ड बनाया है, जानने के लिए यहां क्लिक करें
CS of Chhattisgarh जानिए- छत्तीसगढ़िया मुख्य सचिव
अमिताभ जैन मूल रुप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उनका जन्म मौजूदा बालोद जिला के दल्ली राजहरा में हुआ था। जैन ने इंजीनियरिंग की है। इससे पहले विवेक ढांड भी छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले थे।




