Chhattisgarh

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और CEO; देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

CG IAS Transfer 2026 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के आईएएस अफसरों के प्रभार में बदला किया गया है।

IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची

क्र.अधिकारी का नाम और बैचवर्तमान/पूर्व पदस्थापनानई पदस्थापनाअतिरिक्त प्रभार / विशेष विवरण
1.श्री संतोष कुमार देवांगन
(IAS 2013)
कलेक्टर, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
2.श्री विजय दयाराम के.
(IAS 2015)
संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा सीईओ, छ.ग. राज्य कौशल विकास अभिकरण कलेटर, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
3.श्री हेमंत रमेश नंदनवार
(IAS 2020)
मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, महासमुंद संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण सीईओ, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार । इनके पदभार ग्रहण करते ही इस असंवर्गीय पद को वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है
4.श्री सुमित अग्रवाल
(IAS 2021)
आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) इनके पदभार ग्रहण करने से इस असंवर्गीय पद को भी वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष माना जाएगा
5.सुश्री अनुपमा आनंद
(IAS 2023)
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) – SDM, सराईपाली, जिला महासमुंद मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, महासमुंद

अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति

  • श्री रिमिजियुस एक्का (IAS 2011): वर्तमान में संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर कार्यरत हैं । श्री सुमित अग्रवाल के कार्यभार संभालते ही, श्री एक्का केवल सीईओ, सूडा (SUDA) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे । उनका मूल प्रभार (संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास) यथावत रहेगा ।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है

Also Read छत्तीसगढ़ में एल्‍डरमैन के लिए बड़ी खबर, सरकार ने तय की समय-सीमा; अब इतने दिनों में लेनी होगी शपथ

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button