शासकीय आदेश व अधिसूचना

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, जारी हुई अधिकारियों की नई ट्रांसफर लिस्ट

Chhattisgarh Transfer List नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए श्रम विभाग (Labour Department) में बड़े स्तर पर फेरबदल किए हैं। श्रम विभाग की तरफ से 30 जून 2026 की देर रात जारी आदेश के अनुसार, विभाग के कई श्रम पदाधिकारियों (Labour Officers) और सहायक श्रम पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है ।

यह तबादला आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक के लिए प्रभावी रहेगा । इस फेरबदल में राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

प्रमुख अधिकारियों की नई पदस्थापना

विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
श्री नितेश विश्वकर्मा सहायक श्रमायुक्त, कोरबा श्रम पदाधिकारी, अम्बिकापुर
श्री अभिषेक ठाकुर श्रम पदाधिकारी, मुंगेली श्रम पदाधिकारी, सूरजपुर
श्री एलेन मिंज श्रम पदाधिकारी, सूरजपुर श्रम पदाधिकारी, बलरामपुर
श्री शोएब काजी श्रम पदाधिकारी, बेमेतरा श्रम पदाधिकारी, कोंडागांव
श्री ओम व्यास नेताम श्रम पदाधिकारी, बालोद श्रम पदाधिकारी, बीजापुर
श्री समीर मिश्रा श्रम पदाधिकारी, राजनांदगांव श्रम पदाधिकारी, जांजगीर-चांपा
श्री आजाद सिंह पात्रे श्रम पदाधिकारी, जांजगीर-चांपा श्रम पदाधिकारी, कोंडागांव
श्री भूपेन्द्र सिंह चंद्रवंशी श्रम पदाधिकारी, कबीरधाम श्रम पदाधिकारी, बलरामपुर
श्रीमती पायल शर्मा श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर सहायक श्रमायुक्त, दुर्ग
श्री जी. के. पाण्डेय श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर श्रम पदाधिकारी, बेमेतरा
श्री युगल किशोर शर्मा औषधालय, बिलासपुर कर्मचारी राज्य बीमा, तमनार (रायगढ़)

अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल (Additional Charge)

विभागीय आदेश में कुछ अधिकारियों को उनके नियमित कार्यों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है:

  • अतिरिक्त प्रभार: श्री अभिषेक ठाकुर (सूरजपुर) को अम्बिकापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • अतिरिक्त प्रभार: श्री राजाराम पाल (दन्तेवाड़ा) को अब बीजापुर का कार्यभार भी देखना होगा।
  • अतिरिक्त प्रभार: श्रीमती ज्योति शर्मा (बिलासपुर) अब मुंगेली जिले के श्रम पदाधिकारी का अतिरिक्त कार्य भी संभालेंगी।
  • विशेष पदोन्नति: श्री विकास सरोदे (उप श्रमायुक्त) को पदोन्नति के पश्चात श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें- आज 1 जुलाई 2026 से छत्‍तीसगढ़ और देश में कई नए नियम और व्‍यवस्‍थाएं लागू हो रही हैं, इनमें पेट्रोल-डीजल, बिजली की दर और रेलवे नियम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं, यहां पढ़ें विस्‍तार से

Chhattisgarh Transfer List
श्रम विभाग से जारी तबादला आदेश की कॉपी

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button