Sanvida संविदा कर्मियों का बढ़ा वेतन: जानिए- लाइन परिचारकों को अब कितना मिलेगा वेतन, देखिए आदेश

schedule
2026-01-22 | 08:07h
update
2026-01-22 | 08:58h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Sanvida रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी प्रबंधन ने कंपनी में सेवा दे रहे संविदा कर्मियों के हित में दो बड़ा फैसला किया है। यह फैसला छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड रायपुर के संचालक मंडल की बैठक में लिया गया है। इसके परिपालन में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन पॉवर कपंनी में कार्यरत लाईन परिचारक (संविदा) लाईन परिचारक (संविदा) के सेवा विस्‍तार और वेतन वृद्धि का आदेश जारी किया गया है।

एक-एक वर्ष के स्‍लैब में सेवा विस्‍तार

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में कार्यरत लाईन परिचारक (संविदा) की उनके नियुक्ति आदेश में उल्लेखित 10 वर्ष की संविदा सेवा अवधि समाप्‍त होने के बाद कंपनी की आवश्यकतानुसार और कार्य मूल्यांकन में योग्य पाए जाने पर संविदा सेवा अवधि को एक-एक वर्ष के स्लैब में विस्तारित किया जा सकेगा।

एफ फरवरी से होगी गणना

लाईन परिचारक संविदा के पद पर प्रथम नियुक्ति आदेश के ज्वाईनिंग की दिनांक से गणना की जाएगी। नई दरें 01 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी।

संविदा कर्मियों का पुनरीक्षित मानदेय

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में कार्यरत लाईन परिचारक (संविदा) कर्मचारियों के लिए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए प्रतिमाह पुनरीक्षित मानदेय जारी कर दिया है।

(i) मूलवेतन निश्चित राशि रूपये 15,600/- प्रतिमाह।

(ii) मैदानी भत्ता उपरोक्त (i) मूलवेतन पर 5% मैदानी भत्ता। (iii) विशेष भत्ता उपरोक्त (i) मूलवेतन पर अनुभव आधारित विशेष भत्ता निम्नानुसार प्रतिमाह देय होगा :-

क्र.संविदा कर्मचारी की श्रेणीविशेष भत्ता (मूल वेतन के प्रतिशत में)राशि
13 वर्ष का अनुभव0%0
23 वर्ष से अधिक किंतु 5 वर्ष से कम का अनुभव15%2340/-
35 वर्ष से अधिक किंतु 7 वर्ष से कम का अनुभव21%3276/-
47 वर्ष से अधिक का अनुभव27%4212/-

ज्‍वाइनिंग डेट से गणना

पावर कंपनी ने अपने आदेश में स्‍पष्‍ट किया है कि अनुभव की गणना लाईन परिचारक संविदा के पद पर प्रथम नियुक्ति आदेश के ज्वाईनिंग की दिनांक से की जाएगी जिसमें समय-समय पर की गई नियुक्तियों के नवीनीकरण की अवधि भी शामील रहेंगी।

मिलेगी यह सुविधाएं

ईधन/पेट्रोल भत्ता रूपये 800/- प्रतिमाह।

कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वेतन से नियमानुसार कटौती होगी। साथ ही  नियोक्ता का अंशदान भी नियमानुसार देय होगा।

प्रतिमाह निश्चित वेतन

नियमानुसार कटौती के बाद लाईन परिचारक (संविदा) की प्रतिमाह निश्चित (Fixed)

क्र.संविदा कर्मचारी की श्रेणीप्रतिमाह देय निश्चित राशि
13 वर्ष का अनुभव15,185/-
23 वर्ष से अधिक किंतु 5 वर्ष से कम का अनुभव17,508/-
35 वर्ष से अधिक किंतु 7 वर्ष से कम का अनुभव18,437/-
47 वर्ष से अधिक का अनुभव19,366/-

chatur postJanuary 22, 2026
611 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 19:30:30
Privacy-Data & cookie usage: