कर्मचारी हलचल

छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों के लिए 12 दिन के विशेष अवकाश के आदेश पर फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा….

CG Govt Employees Vipassana Leave  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारी विपश्यना ध्यान के लिए 12 दिनों का विशेष अवकाश ले सकेंगे। खास बात यह है कि इस अवधि को ‘ड्यूटी’ माना जाएगा और कर्मचारियों को पूरा वेतन (Paid Leave) दिया जाएगा।

फेडरेशन की पहल लाई रंग

इस निर्णय पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश फेडरेशन के प्रयासों का प्रतिफल है। कमल वर्मा के अनुसार:

Also read छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 📌मिलेगी 12 दिनों की स्पेशल छुट्टी, ‘ऑन ड्यूटी’ माने जाएंगे कर्मचारी

“फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने बीती 27 मार्च को मुख्य सचिव विकासशील से मुलाकात की थी। हमने उन्हें विस्तार से बताया था कि काम के बढ़ते बोझ के कारण कर्मचारी गंभीर मानसिक दबाव और बीमारियों का सामना कर रहे हैं। साथ ही मुख्‍य सचिव से शासकीय सेवकों की इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने के लिए अनुरोध किया था।

मुख्य सचिव ने निभाया वादा

उल्लेखनीय है कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हुई उस बैठक में मुख्य सचिव ने फेडरेशन को आश्वस्त किया था कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति गंभीर है। इस आदेश के जारी होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है, क्योंकि यह न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है बल्कि कार्यक्षमता बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा।

फेडरेशन की ताकत

बता दें कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राज्य का सबसे बड़ा संयुक्त संगठन है, जिससे 130 से अधिक मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त संगठन जुड़े हुए हैं।

Also read छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मुख्य सचिव से अहम मुलाकात: 📌11 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक आश्वासन, पेंशनरों को भी मिलेगी राहत

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button